मुंबई लोकल में खूनी झड़प: विरार के युवक की मौत, क्या पालघर के यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे ?

मुंबई लोकल में खूनी झड़प: विरार के युवक की मौत, क्या पालघर के यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे?

 चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में सीट और दरवाजा बंद करने को लेकर हुआ विवाद, 22 वर्षीय युवक की गई जान

पालघर | मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन एक बार फिर खून से लाल हो गई। चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

जानकारी के अनुसार, विरार निवासी 22 वर्षीय मयंक लोहार पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी बोरीवली स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की तलाश जारी है।

यह घटना पालघर जिले के हजारों यात्रियों, खासकर विरार, वसई, बोइसर और दहानू से रोज मुंबई आने-जाने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

 सवाल उठ रहा है कि आखिर मुंबई लोकल में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
आपकी राय क्या है? क्या लोकल ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए फर्स्ट क्लास कोच में भी RPF या मार्शल की तैनाती होनी चाहिए?

📍 Hello Public News 24
       आवाज आपकी मंच हमारा

Comments

Popular posts from this blog

बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न

भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप।

बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी?