Posts

Showing posts from July, 2026

बोईसर ग्राम पंचायत: आखिर किसके इशारे पर हो रही थी कथित वसूली? वीडियो के बाद कई सवाल

Image
 | बोईसर ग्राम पंचायत में कथित अवैध वसूली, फर्जी पावती छपवाने और बिना रसीद पैसे लेने के आरोप, वीडियो आया सामने बोईसर ग्राम पचायत की ये पावती पर साफ देखा जा सकता है कि इसमें एक ओरिजिनल और एक कॉपी है  बोईसर ग्राम पंचायत क्षेत्र में बाजार और छोटे व्यापारियों से वसूली को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा व्यापारियों और फेरीवालों से पूछताछ की जा रही है कि उनसे ग्राम पंचायत के नाम पर कितनी राशि ली गई। पूछताछ के दौरान कुछ व्यापारियों ने ₹30, कुछ ने ₹50 लिए जाने की बात कही। वहीं, कई लोगों ने यह भी दावा किया कि उनसे पैसे तो लिए गए, लेकिन कोई आधिकारिक रसीद (पावती) नहीं दी गई। पूर्व जिला परिषद सदस्य चेतन धोड़ी ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के नाम पर कथित रूप से अनियमित वसूली की जा रही है । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फर्जी पावती (रसीद) छपवाकर लोगों को कथित रूप से डुप्लीकेट पर्चियां दी जा रही हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दावा किया है कि उनके पास इस संबंध में वीडियो सहित कुछ साक्ष्य मौ...

बोईसर के भंडारवाड़ा इलाके में कथित रूप से साइकिल से गुटखा सप्लाई का आरोप, स्थानीय लोगों में नाराज़गी

Image
बोईसर के भंडारवाड़ा इलाके में कथित रूप से साइकिल से गुटखा सप्लाई का आरोप, स्थानीय लोगों में नाराज़गी बोईसर के भंडारवाड़ा क्षेत्र, मस्जिद के आगे स्थित इलाके में कथित रूप से साइकिल के माध्यम से गुटखा और तंबाकू उत्पादों की सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि थैलियों में गुटखा भरकर दुकानों तक पहुंचाया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्कूलों और सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तंबाकू और गुटखा पर सख्ती की जा रही है। ऐसे में यदि इस प्रकार की सप्लाई हो रही है, तो यह गंभीर जांच का विषय बनता है। स्थानीय नागरिकों ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA), पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। यह खबर स्थानीय लोगों के आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। Hello Public News 24 headline स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं करता कि थैलियों में वास्तव में गुटखा था। जांच के बाद संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने ...

मुंबई "महाराष्ट्र में बड़ा फैसला: स्कूलों और आसपास अब नहीं बिकेंगे चिप्स, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक, बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार"

Image
: मुंबई "महाराष्ट्र में बड़ा फैसला: स्कूलों और आसपास अब नहीं बिकेंगे चिप्स, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक, बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार"  मुंबई | महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंडे के निर्देश पर अब स्कूलों और स्कूलों के आसपास चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक तथा अधिक चीनी, नमक और वसा (HFSS) वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सख्ती की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को जंक फूड से दूर रखकर स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना है। इसके तहत स्कूलों में फल, हरी सब्जियां, दूध और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जाएगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन का मानना है कि बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए स्कूलों का वातावरण स्वस्थ और पोषणयुक्त होना आवश्यक है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन और आसपास के दुकानदारों को भी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। Hello public news 24 headline       आवाज आपकी मंच हमारा

मनोज संखे (बॉब) के नेतृत्व में बोईसर में भव्य निशुल्क महाआरोग्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में नागरिकों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Image
मनोज संखे (बॉब) के नेतृत्व में बोईसर में भव्य निशुल्क महाआरोग्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में नागरिकों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख मा. श्री. उद्धव बालासाहेब ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) बोईसर शहर शाखा द्वारा बोईसर रेलवे स्टेशन परिसर में भव्य निशुल्क महाआरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक एवं जनहितकारी पहल का नेतृत्व बोईसर शहर प्रमुख मनोज चिंतामण संखे (बॉब) ने किया। उनके मार्गदर्शन और प्रयासों से आयोजित इस शिविर में मेट्रो फिनिक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नागरिकों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, शिवसैनिकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। इस अवसर पर मनोज संखे (बॉब) ने कहा कि जनता की सेवा ही शिवसेना की प्राथमिकता...

बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न

Image
बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न  बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न  (पालघर) बोईसर : सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बोईसर में फिर एक बार विवाद सामने आया है। कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति द्वारा की गई पोस्ट में इस्लाम धर्म से जुड़े पवित्र शब्द "बिस्मिल्लाह" के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, ओर बिस्मिल्लाह को गाली दी गई जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय लोगों का आरोप है कि  शहर में पहले भी बजरंग दल के मनोज मिश्रा द्वारा भी मुसलमानो के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया था ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की जरूरत है ...

9 करोड़ की सड़क 3 साल में बदहाल! VVMC के टेंडर से बनी सड़क पर उठे सवाल, ठेकेदार पर भी लोगों की नजर

Image
9 करोड़ की सड़क 3 साल में बदहाल! VVMC के टेंडर से बनी सड़क पर उठे सवाल, ठेकेदार पर भी लोगों की नजर वसई/पालघर: वसई पूर्व और वसई पश्चिम को जोड़ने वाली करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क महज़ तीन साल के भीतर ही बदहाल हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों, जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम के कारण रोज़ाना हजारों नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, इस सड़क का निर्माण वसई-विरार महानगरपालिका (VVMC) के टेंडर के तहत ठेकेदार शैतान सिंह द्वारा कराया गया था। सड़क की मौजूदा हालत को देखते हुए स्थानीय नागरिक निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों का कहना है कि एक किलोमीटर का सफर तय करने में एक घंटे से अधिक समय लग रहा है। नागरिकों ने VVMC से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। Hello Public News 24 headline  आवाज...

विरार से बड़ी खबर: महाराष्ट्र बंद के समर्थन में प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

Image
विरार से बड़ी खबर: महाराष्ट्र बंद के समर्थन में प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में विरार | महाराष्ट्र बंद के आह्वान के समर्थन में विरार पूर्व रेलवे स्टेशन परिसर में वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर विरार पुलिस थाने पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों में नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के बावजूद उन्हें रोकने और हिरासत में लेने की कार्रवाई की गई, जिससे उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ है। प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र बंद का उद्देश्य जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर...

वसई के युवाओं का NEET पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन, पालघर जिले के छात्रों में भी न्याय की मांग तेज

Image
वसई के युवाओं का NEET पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन, पालघर जिले के छात्रों में भी न्याय की मांग तेज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठी आवाज। पालघर | Hello Public News 24 Headline NEET पेपर लीक मामले को लेकर वसई में युवाओं और छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि लाखों छात्रों के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस मुद्दे को लेकर पालघर जिले, बोईसर, वसई-विरार, डहाणू और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों व अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है । प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और व्य...

AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

Image
AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी जिम्मेदार अम्मार अब्दुल्लाह पटेल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के बाद सरकार का बड़ा फैसला, हजारों मतदाताओं को मिलेगी राहत वसई-विरार | में लगातार हुई भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए Special Intensive Revision (SIR)-2026 अभियान को लेकर AIMIM वसई-विरार जिला पालघर द्वारा उठाई गई मांग को बड़ी सफलता मिली है। पार्टी के जिम्मेदार अम्मार अब्दुल्लाह पटेल के नेतृत्व में पालघर  जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन के बाद निर्वाचन प्रक्रिया में आम नागरिकों को राहत देते हुए SIR अभियान की समय-सीमा 10 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इस निर्णय से हजारों ऐसे मतदाताओं को राहत मिलेगी जो भारी बारिश, जलभराव, बिजली और इंटरनेट बाधित होने जैसी परिस्थितियों के कारण निर्धारित समय में अपना Enumeration Form जमा नहीं कर सके थे। अम्मार अब्दुल्लाह पटेल ने बताया कि 28 जून से वसई-विरार क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। अनेक परिवार अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए, कई स्थानों पर सड़क संपर्क टू...

दहाणू में दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप पर हथियार के दम पर डकैती, लाखों के आभूषण लेकर फरार बदमाश

Image
दहाणू में दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप पर हथियार के दम पर डकैती, लाखों के आभूषण लेकर फरार बदमाश पालघर जिले के दहाणू तालुका के ईरानी नगर क्षेत्र स्थित न्यू लक्ष्मी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियार के बल पर डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे और हथियार दिखाकर कर्मचारियों व मौजूद लोगों को डराया। इसके बाद उन्होंने दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान सामने स्थित एक दुकानदार ने पूरी वारदात अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली । इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही दहाणू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। Hello public news 24 headline      आवाज आपकी मंच हमारा 

बोईसर (पूर्व) की बिजली समस्याओं पर सत्यम मिश्रा का सख्त रुख, एमएसईबी को दिया अल्टीमेटम

Image
बोईसर (पूर्व) की बिजली समस्याओं पर सत्यम  मिश्रा का सख्त रुख, एमएसईबी को दिया अल्टीमेटम बोईसर | 17 जुलाई 2026 बोईसर (पूर्व) में लगातार बनी हुई बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पदाधिकारियों ने एमएसईबी के कार्यकारी अभियंता से मुलाकात कर उपकार्यकारी अभियंता के समक्ष नागरिकों की समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बोईसर (पूर्व) क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होना, कम एवं अधिक वोल्टेज की समस्या तथा अन्य तकनीकी परेशानियों के कारण आम नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द और स्थायी समाधान करने की मांग की। इसके अलावा साईनगर क्षेत्र में लगे कई सीमेंट के बिजली के खंभे जर्जर और खतरनाक स्थिति में हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इन खंभों को तत्काल बदलने की मांग भी एमएसईबी अधिकारियों के समक्ष रखी। इस दौरान मनसे पालघर उपतालुका अध्यक्ष श्री सत्यम मिथिलेश मिश्रा, पत्रकार श्री खुशाल जैन, महाराष्ट्र सैनिक श्री वसंत रमेश थारसे तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मनसे पदाधिकारियों ने एमएसईबी प...

पालघर जिले को झकझोर देने वाला हादसा! अर्नाला बीच पर दो युवक अब भी लापता, 20 घंटे से तलाश जारी

Image
पालघर जिले को झकझोर देने वाला हादसा! अर्नाला बीच पर दो युवक अब भी लापता, 20 घंटे से तलाश जारी पालघर जिले के प्रसिद्ध अर्नाला बीच पर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। समुद्र में डूबे दो युवकों की तलाश 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जारी है। भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard), अर्नाला पुलिस और वसई-विरार महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नालासोपारा के चार युवक अर्नाला बीच पर समुद्र में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक आई तेज़ लहरों और भरती के पानी की चपेट में आने से चारों युवक बहने लगे। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो अन्य युवक लापता हो गए। लापता युवकों की पहचान शोएब जाकिर अहमद खान (17 वर्ष) और आयान जाकिर हुसैन मंडल (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों की तलाश के लिए समुद्र और तटीय क्षेत्र में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर की भी सहायता ली जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद अर्नाला बीच पर लोगों मे...

ठाणे/पालघर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में बड़ा सत्ता परिवर्तन, भाजपा के अरुण पाटील बने अध्यक्ष, बहुजन विकास आघाड़ी को करारा झटका

Image
ठाणे/पालघर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में बड़ा सत्ता परिवर्तन, भाजपा के अरुण पाटील बने अध्यक्ष, बहुजन विकास आघाड़ी को करारा झटका पालघर |  ठाणे/पालघर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। भाजपा समर्थित अरुण पाटील ने बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) समर्थित उम्मीदवार मनीष राजन पाटील को 14 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, भाग्यश्री भोईर निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।   इस चुनाव परिणाम के साथ ही बैंक की सत्ता पर महायुति ने अपना मजबूत नियंत्रण स्थापित कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की रणनीतिक राजनीतिक तैयारी और प्रभावी समन्वय के चलते महायुति ने बैंक के 21 संचालकों में से 13 का बहुमत हासिल किया, जिसके दम पर अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित हुई। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह परिणाम बहुजन विकास आघाड़ी और उसके अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। लंबे समय से बैंक की राजनीति में प्रभाव रखने वाली बविआ को इस चुनाव में करारी हार का स...

भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप।

Image
भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप। पालघर। जिले के बोईसर में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर राजनीतिक और कानूनी मुद्दे का रूप लेता दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, सद्दाम सिद्दीकी नामक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उसकी तस्वीर के साथ लिखा था कि "मुगलों ने राम मंदिर लूटा, यह मैंने किताबों में पढ़ा था, लेकिन भाजपा ने लूटा, यह मैंने देख भी लिया।" इस पोस्ट के सामने आने के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। आरोप है कि पोस्ट को लेकर पुलिस में शिकायत करने की चर्चा हुई, लेकिन किसी कारणवश मामला दर्ज नहीं कराया गया। इसके बाद सोमवार, 6 जुलाई की रात लगभग 8:30 बजे भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने ने फोन कर सद्दाम सिद्दीकी को बुलाया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि कार्यालय में सद्दाम सिद्दीकी से उक्त पोस्ट को लेकर माफी मंगवाई गई। बताया जाता है कि उस...

बोईसर की राजनीति में दिलचस्प मोड़, दो विरोधी गुटों ने अलग-अलग दिनों में थामा भाजपा का दामन

Image
बोईसर की राजनीति में दिलचस्प मोड़, दो विरोधी गुटों ने अलग-अलग दिनों में थामा भाजपा का दामन पालघर | बोईसर की राजनीति इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और विरोधी खेमों के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का सिलसिला चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों विरोधी गुटों ने अलग-अलग दिनों में भाजपा पालघर जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा की ताकत को और मजबूत किया। 7 जुलाई 2026 को रामवाड़ी, दहाणू स्थित भाजपा पालघर जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य चेतन धोडी के नेतृत्व में नितीन वलवी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। उनके साथ महेश चंद्रकांत सुतार, मुकेश बिरादर, नीलिमा वलवी, मीना विजय नायर, विनोद नायर, अभिजीत बहुरा तथा मनीष बिरादर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए राष्ट्रहित और विकास की विचारधारा के साथ चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महासचिव अशोक वडे, उप जिला अध्यक्ष **जगदीशभाई राजपूत '...

बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी?

Image
बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी? पालघर जिले की राजनीति में उस समय नई चर्चा शुरू हो गई, जब जिजाऊ संगठन के बोईसर विधानसभा अध्यक्ष नरेश धोडी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के पालघर जिला अध्यक्ष भरतभाई राजपूत के नेतृत्व में हुए इस प्रवेश के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा में शामिल होने के दौरान भरतभाई राजपूत ने नरेश धोडी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से बोईसर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि धोडी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं, नरेश धोडी ने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हालांकि, नरेश धोडी के इस राजनीतिक फैसले ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। स्थानीय राजनीति पर नजर रखने वाले लोगों का कहन...

पालघर में बारिश का रेड अलर्ट: बांध पर बढ़ा खतरा, निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है

Image
पालघर में बारिश का रेड अलर्ट: बांध पर बढ़ा खतरा, निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की समीक्षा, 8 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी; नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील। महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश का सबसे अधिक असर पालघर सहित कई जिलों में देखने को मिल रहा है। पालघर जिले में तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और एक बांध पर खतरे की स्थिति बनने के बाद प्रशासन ने उसके निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य आपातकालीन कक्ष का दौरा कर हालात की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पालघर, वसई-विरार और रायगढ़ में भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जुलाई तक राज्य में अत्यधिक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि बिना अत्यंत आवश्यक कारण के घर से बाहर न निकलें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह प...

बोईसर के विकास में नीलम संखे की सक्रिय भूमिका, बोईसर ग्राम पंचायत के उपसरपंच नीलम संखे के प्रयासों से यादव नगर में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्य

Image
बोईसर के विकास में नीलम संखे की सक्रिय भूमिका, बोईसर ग्राम पंचायत के उपसरपंच नीलम संखे के प्रयासों से यादव नगर में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्य बोईसर | ग्राम पंचायत क्षेत्र के यादव नगर में जिला नियोजन एवं विकास समिति (DPDC) निधि से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्य इस वर्ष की भारी बारिश में पूरी तरह सफल साबित हुए हैं। नए पुल, सड़क और आधुनिक जलनिकासी व्यवस्था के कारण तेज बारिश के बावजूद नाले का पानी बिना किसी रुकावट के बहता रहा, जिससे क्षेत्र में जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस स्थान पर बना पुराना साकव पिछले लगभग 15 वर्षों से जर्जर अवस्था में था। बरसात के दौरान लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता था। नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए बोईसर ग्राम पंचायत के उपसरपंच एवं डीपीडीसी सदस्य नीलम संखे के प्रयासों से यहां नए पुल, सड़क और मजबूत जलनिकासी व्यवस्था का निर्माण कराया गया। बोईसर महाराष्ट्र की बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक मानी जाती है। इतने बड़े क्षेत्र में विकास का...

बोईसर ग्राम पंचायत पर उठे गंभीर सवाल: जलभराव के बीच सांप के काटने से युवक अस्पताल में भर्ती

Image
बोईसर ग्राम पंचायत पर उठे गंभीर सवाल: जलभराव के बीच सांप के काटने से युवक अस्पताल में भर्ती बोईसर:|  बोईसर ग्राम पंचायत क्षेत्र के यादव नगर, रघुवीर स्कूल के पास रहने वाले श्रवण जाधव को 1 जुलाई (बुधवार) को कथित तौर पर घर में घुसे सांप ने काट लिया। इसके बाद उन्हें तत्काल टीमा हॉस्पिटल, बोईसर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव और जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। उनका आरोप है कि बरसात के दौरान घरों और गलियों में पानी भरने के कारण सांप और अन्य जहरीले जीव रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। लोगों का दावा है कि इसी कारण यह घटना हुई। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में ग्राम पंचायत के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।  सोशल मीडिया पर भी बोईसर ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।  वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि 10 जुलाई को इस मुद्दे को लेकर मोर्चा निकालने की तैयारी की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होकर ग्राम पंचायत से स्थायी समाधान की मांग करेंगे। हालांकि, जलभराव और ...

वाढवण बंदर ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए मैंग्रोव कटाई शुरू, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद पालघर के वरोर में स्थानीय लोगों का विरोध तेज

Image
वाढवण बंदर ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए मैंग्रोव कटाई शुरू, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद पालघर के वरोर में स्थानीय लोगों का विरोध तेज पालघर: प्रस्तावित वाढवण बंदर (वाढवण पोर्ट) को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना के लिए मैंग्रोव (खारफुटी) की कटाई का रास्ता साफ होने के बाद आज प्रशासन ने पालघर जिले के वरोर क्षेत्र में पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई के लिए उच्च न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। जैसे ही मैंग्रोव की कटाई शुरू हुई, स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने इसका विरोध तेज कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मैंग्रोव समुद्री तटों की प्राकृतिक सुरक्षा कवच हैं और इनकी कटाई से पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होगा। उनका आरोप है कि विकास परियोजनाओं के नाम पर स्थानीय पर्यावरण और आजीविका को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना वाढवण बंदर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। परियोजना के तहत सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं और न्यायालय के निर्देशों का पालन...

क्या प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी गंवा सकते हैं अपना पद ? केंद्र सरकार के प्रस्तावित कानून पर राजनीतिक हलचल

Image
क्या प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी गंवा सकते हैं अपना पद? केंद्र सरकार के प्रस्तावित कानून पर राजनीतिक हलचल           : नई दिल्ली | केंद्र सरकार जनप्रतिनिधियों में भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों पर सख्ती लाने के लिए एक नए कानून पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यदि किसी सांसद, विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि को किसी गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया जाता है और वह लगातार 30 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे अपने पद से हटाने का प्रावधान प्रस्तावित किया जा सकता है।  बताया जा रहा है कि इस प्रस्तावित व्यवस्था में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी शामिल करने पर चर्चा हो रही है। हालांकि, यह केवल एक प्रस्तावित मसौदा है और इसे अभी तक संसद की मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए फिलहाल इसे कानून नहीं माना जा सकता।   इस प्रस्ताव को लेकर विपक्षी दलों ने आशंका जताई है कि इसका राजनीतिक प्रतिशोध के लिए दुरुपयोग किया जा सकता है। उनका कहना है कि केवल न्यायिक हिरासत के आधार पर किसी निर्वाचित प्रतिनिधि को पद से हटाना प्राकृतिक न्याय के ...