पालघर जिले को झकझोर देने वाला हादसा! अर्नाला बीच पर दो युवक अब भी लापता, 20 घंटे से तलाश जारी

पालघर जिले को झकझोर देने वाला हादसा! अर्नाला बीच पर दो युवक अब भी लापता, 20 घंटे से तलाश जारी

पालघर जिले के प्रसिद्ध अर्नाला बीच पर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। समुद्र में डूबे दो युवकों की तलाश 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जारी है। भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard), अर्नाला पुलिस और वसई-विरार महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नालासोपारा के चार युवक अर्नाला बीच पर समुद्र में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक आई तेज़ लहरों और भरती के पानी की चपेट में आने से चारों युवक बहने लगे। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो अन्य युवक लापता हो गए।

लापता युवकों की पहचान शोएब जाकिर अहमद खान (17 वर्ष) और आयान जाकिर हुसैन मंडल (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों की तलाश के लिए समुद्र और तटीय क्षेत्र में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर की भी सहायता ली जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद अर्नाला बीच पर लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों और नागरिकों से अपील की है कि समुद्र में तेज़ लहरों और भरती के समय पानी में उतरने से बचें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

 हेलो पब्लिक न्यूज़24 हैडलाइन की अपील:
बारिश के मौसम में समुद्र बेहद खतरनाक हो सकता है। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
 स्थान: अर्नाला बीच, विरार | पालघर जिला


Comments

Popular posts from this blog

बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न

भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप।

बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी?