9 करोड़ की सड़क 3 साल में बदहाल! VVMC के टेंडर से बनी सड़क पर उठे सवाल, ठेकेदार पर भी लोगों की नजर
9 करोड़ की सड़क 3 साल में बदहाल! VVMC के टेंडर से बनी सड़क पर उठे सवाल, ठेकेदार पर भी लोगों की नजर
वसई/पालघर: वसई पूर्व और वसई पश्चिम को जोड़ने वाली करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क महज़ तीन साल के भीतर ही बदहाल हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों, जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम के कारण रोज़ाना हजारों नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, इस सड़क का निर्माण वसई-विरार महानगरपालिका (VVMC) के टेंडर के तहत ठेकेदार शैतान सिंह द्वारा कराया गया था। सड़क की मौजूदा हालत को देखते हुए स्थानीय नागरिक निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों का कहना है कि एक किलोमीटर का सफर तय करने में एक घंटे से अधिक समय लग रहा है। नागरिकों ने VVMC से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
Hello Public News 24 headline
आवाज़ आपकी, मंच हमारा
Comments
Post a Comment