दहाणू में दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप पर हथियार के दम पर डकैती, लाखों के आभूषण लेकर फरार बदमाश


दहाणू में दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप पर हथियार के दम पर डकैती, लाखों के आभूषण लेकर फरार बदमाश
पालघर जिले के दहाणू तालुका के ईरानी नगर क्षेत्र स्थित न्यू लक्ष्मी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियार के बल पर डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे और हथियार दिखाकर कर्मचारियों व मौजूद लोगों को डराया। इसके बाद उन्होंने दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना के दौरान सामने स्थित एक दुकानदार ने पूरी वारदात अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही दहाणू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Hello public news 24 headline 
    आवाज आपकी मंच हमारा 

Comments

Popular posts from this blog

बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न

भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप।

बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी?