बोईसर ग्राम पंचायत पर उठे गंभीर सवाल: जलभराव के बीच सांप के काटने से युवक अस्पताल में भर्ती
बोईसर ग्राम पंचायत पर उठे गंभीर सवाल: जलभराव के बीच सांप के काटने से युवक अस्पताल में भर्ती
बोईसर:| बोईसर ग्राम पंचायत क्षेत्र के यादव नगर, रघुवीर स्कूल के पास रहने वाले श्रवण जाधव को 1 जुलाई (बुधवार) को कथित तौर पर घर में घुसे सांप ने काट लिया। इसके बाद उन्हें तत्काल टीमा हॉस्पिटल, बोईसर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव और जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। उनका आरोप है कि बरसात के दौरान घरों और गलियों में पानी भरने के कारण सांप और अन्य जहरीले जीव रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। लोगों का दावा है कि इसी कारण यह घटना हुई।
इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में ग्राम पंचायत के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
सोशल मीडिया पर भी बोईसर ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि 10 जुलाई को इस मुद्दे को लेकर मोर्चा निकालने की तैयारी की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होकर ग्राम पंचायत से स्थायी समाधान की मांग करेंगे।
हालांकि, जलभराव और इस घटना के संबंध में ग्राम पंचायत या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Hello public news 24 headline
आवाज आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment