बोईसर की राजनीति में दिलचस्प मोड़, दो विरोधी गुटों ने अलग-अलग दिनों में थामा भाजपा का दामन
बोईसर की राजनीति में दिलचस्प मोड़, दो विरोधी गुटों ने अलग-अलग दिनों में थामा भाजपा का दामन
पालघर | बोईसर की राजनीति इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और विरोधी खेमों के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का सिलसिला चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों विरोधी गुटों ने अलग-अलग दिनों में भाजपा पालघर जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा की ताकत को और मजबूत किया।
7 जुलाई 2026 को रामवाड़ी, दहाणू स्थित भाजपा पालघर जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य चेतन धोडी के नेतृत्व में नितीन वलवी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। उनके साथ महेश चंद्रकांत सुतार, मुकेश बिरादर, नीलिमा वलवी, मीना विजय नायर, विनोद नायर, अभिजीत बहुरा तथा मनीष बिरादर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए राष्ट्रहित और विकास की विचारधारा के साथ चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महासचिव अशोक वडे, उप जिला अध्यक्ष **जगदीशभाई राजपूत '**उप जिला अध्यक्ष अंकुर राऊत, बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोणे, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, विजय वैद्य, जिला युवा अध्यक्ष एवं सारावली के सरपंच आनंद धोडी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लगातार हो रहे इन राजनीतिक घटनाक्रमों ने बोईसर की सियासत को नई दिशा दे दी है। विरोधी गुटों के भाजपा में शामिल होने से आने वाले समय में स्थानीय राजनीति के समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।
Hello public news 24 headline
आवाज आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment