बोईसर ग्राम पंचायत: आखिर किसके इशारे पर हो रही थी कथित वसूली? वीडियो के बाद कई सवाल
| बोईसर ग्राम पंचायत में कथित अवैध वसूली, फर्जी पावती छपवाने और बिना रसीद पैसे लेने के आरोप, वीडियो आया सामने
बोईसर ग्राम पचायत की ये पावती पर साफ देखा जा सकता है कि इसमें एक ओरिजिनल और एक कॉपी है
बोईसर ग्राम पंचायत क्षेत्र में बाजार और छोटे व्यापारियों से वसूली को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में कुछ लोगों द्वारा व्यापारियों और फेरीवालों से पूछताछ की जा रही है कि उनसे ग्राम पंचायत के नाम पर कितनी राशि ली गई। पूछताछ के दौरान कुछ व्यापारियों ने ₹30, कुछ ने ₹50 लिए जाने की बात कही। वहीं, कई लोगों ने यह भी दावा किया कि उनसे पैसे तो लिए गए, लेकिन कोई आधिकारिक रसीद (पावती) नहीं दी गई।
पूर्व जिला परिषद सदस्य चेतन धोड़ी ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के नाम पर कथित रूप से अनियमित वसूली की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फर्जी पावती (रसीद) छपवाकर लोगों को कथित रूप से डुप्लीकेट पर्चियां दी जा रही हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दावा किया है कि उनके पास इस संबंध में वीडियो सहित कुछ साक्ष्य मौजूद हैं।
इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। यदि ग्राम पंचायत के नाम पर वसूली की जा रही थी, तो क्या इसकी जानकारी सरपंच, उपसरपंच, ग्राम सेवक या संबंधित अधिकारियों को थी? यदि नहीं, तो बिना रसीद वसूली कैसे की जा रही थी? यदि फर्जी या डुप्लीकेट पावती दिए जाने के आरोप सही हैं, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? इन सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।
जनहित में सूचना: यदि कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायत के नाम पर आपसे किसी भी प्रकार का शुल्क या वसूली करता है, तो केवल ग्राम पंचायत की आधिकारिक (ओरिजिनल) पावती मिलने पर ही भुगतान करें। यदि रसीद न दी जाए या पावती पर किसी प्रकार का संदेह हो, तो भुगतान करने से पहले सीधे बोईसर ग्राम पंचायत कार्यालय से संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करें।
Hello public news 24 headline
आवाज आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment