AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

जिम्मेदार अम्मार अब्दुल्लाह पटेल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के बाद सरकार का बड़ा फैसला, हजारों मतदाताओं को मिलेगी राहत
वसई-विरार | में लगातार हुई भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए Special Intensive Revision (SIR)-2026 अभियान को लेकर AIMIM वसई-विरार जिला पालघर द्वारा उठाई गई मांग को बड़ी सफलता मिली है। पार्टी के जिम्मेदार अम्मार अब्दुल्लाह पटेल के नेतृत्व में पालघर

 जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन के बाद निर्वाचन प्रक्रिया में आम नागरिकों को राहत देते हुए SIR अभियान की समय-सीमा 10 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

इस निर्णय से हजारों ऐसे मतदाताओं को राहत मिलेगी जो भारी बारिश, जलभराव, बिजली और इंटरनेट बाधित होने जैसी परिस्थितियों के कारण निर्धारित समय में अपना Enumeration Form जमा नहीं कर सके थे।

अम्मार अब्दुल्लाह पटेल ने बताया कि 28 जून से वसई-विरार क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। अनेक परिवार अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए, कई स्थानों पर सड़क संपर्क टूट गया और सरकारी कार्य भी प्रभावित हुए। ऐसी स्थिति में SIR अभियान की समय-सीमा बढ़ाना जनहित में आवश्यक था।

उन्होंने कहा कि ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया था कि अधिकांश Booth Level Officers (BLO) प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक हैं। उन्हें पहले विद्यालय की जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं और उसके बाद दोपहर में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करना पड़ता है। लगातार बारिश और सीमित समय के कारण अभियान को समय पर पूरा करना बेहद कठिन हो गया था।

AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने मांग की थी कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए तथा किसी भी मतदाता को प्राकृतिक आपदा के कारण इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए। पार्टी ने प्रशासन से जनहित में समय-सीमा बढ़ाने का आग्रह किया था।
प्रशासन द्वारा इस मांग को स्वीकार करते हुए

 SIR-2026 अभियान की अवधि 10 दिनों के लिए बढ़ा दी गई, जिसे क्षेत्र की जनता और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
इस उपलब्धि पर AIMIM वसई-विरार जिला पालघर के जिम्मेदार 
अम्मारअब्दुल्लाह पटेल ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं बल्कि वसई-विरार की पूरी जनता की जीत है। उन्होंने जिलाधिकारी तथा निर्वाचन प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का प्रयास सफल रहा।

उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि अब मिली अतिरिक्त 10 दिनों की अवधि का पूरा लाभ उठाएं, अपना SIR Enumeration Form समय पर भरें और आवश्यक दस्तावेज जमा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद, नालासोपारा के अध्यक्ष हाफिज इलियास, AIMIM वसई-विरार जिला पालघर महिला अध्यक्ष रुबीना अम्मार पटेल तथा

 समाजसेवक इकबाल शेख भी उपस्थित रहे।
क्षेत्र के नागरिकों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि AIMIM द्वारा उठाई गई जनहित की मांग पर सरकार का सकारात्मक निर्णय यह साबित करता है कि जनता की वास्तविक समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाए तो उनका समाधान संभव है।

Hello public news 24 headline 
  आवाज आपकी मंच हमारा

Comments

Popular posts from this blog

बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न

भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप।

बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी?