बोईसर के विकास में नीलम संखे की सक्रिय भूमिका, बोईसर ग्राम पंचायत के उपसरपंच नीलम संखे के प्रयासों से यादव नगर में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्य
बोईसर के विकास में नीलम संखे की सक्रिय भूमिका, बोईसर ग्राम पंचायत के उपसरपंच नीलम संखे के प्रयासों से यादव नगर में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्य
बोईसर | ग्राम पंचायत क्षेत्र के यादव नगर में जिला नियोजन एवं विकास समिति (DPDC) निधि से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्य इस वर्ष की भारी बारिश में पूरी तरह सफल साबित हुए हैं। नए पुल, सड़क और आधुनिक जलनिकासी व्यवस्था के कारण तेज बारिश के बावजूद नाले का पानी बिना किसी रुकावट के बहता रहा, जिससे क्षेत्र में जलभराव और यातायात बाधित होने जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस स्थान पर बना पुराना साकव पिछले लगभग 15 वर्षों से जर्जर अवस्था में था। बरसात के दौरान लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता था। नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए बोईसर ग्राम पंचायत के उपसरपंच एवं डीपीडीसी सदस्य नीलम संखे के प्रयासों से यहां नए पुल, सड़क और मजबूत जलनिकासी व्यवस्था का निर्माण कराया गया।
बोईसर महाराष्ट्र की बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक मानी जाती है। इतने बड़े क्षेत्र में विकास कार्य कराना चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद यादव नगर क्षेत्र में इस वर्ष लगभग 50 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ है और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है।
भारी वर्षा के दौरान ड्रीम सिटी और फॉरेस्ट क्षेत्र से आने वाला पानी नाले से सुचारु रूप से बहता रहा। पुल की संरचना और ऊंचाई इस प्रकार तैयार की गई है कि अधिक वर्षा होने पर भी जल प्रवाह बाधित न हो और लोगों का आवागमन सुरक्षित बना रहे।
मौके पर निरीक्षण के दौरान उपसरपंच एवं डीपीडीसी सदस्य नीलम संखे ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बोइसर ग्राम पंचायत के प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अभियंताओं, ठेकेदार और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
Hello public news 24 headline
आवाज आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment