पालघरवासियों के लिए खुशखबरी! सुबह 4:15 बजे मुंबई के लिए नई लोकल ट्रेन जल्द होगी शुरू

पालघरवासियों के लिए खुशखबरी! सुबह 4:15 बजे मुंबई के लिए नई लोकल ट्रेन जल्द होगी शुरू
पालघर और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुंबई जल्दी पहुंचने वाले नौकरीपेशा, व्यापारी और मजदूर वर्ग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने पालघर से सुबह 4:15 बजे नई लोकल ट्रेन शुरू करने को सिद्धांततः मंजूरी दे दी है।

वर्तमान में पालघर से मुंबई जाने वाली पहली नियमित लोकल सुबह 5 बजे के बाद चलती है, जिसके कारण हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुंबई समय पर पहुंचने के लिए कई लोगों को एक्सप्रेस ट्रेनों या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था।

नई लोकल सेवा शुरू होने के बाद यात्री सुबह 7:00 से 7:30 बजे तक मुंबई पहुंच सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रा का खर्च भी कम होगा।

इस लोकल सेवा की मांग को लेकर स्थानीय यात्री संगठनों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पश्चिम रेलवे ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाया है और उम्मीद है कि जल्द ही इसका अंतिम समय-सारिणी तथा संचालन शुरू होने की तारीख घोषित की जाएगी।

इस फैसले से पालघर, सफाले, केळवे रोड, बोईसर और डहाणू क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Hello public news 24 headline 
    आवाज आपकी मंच हमारा 

Comments

Popular posts from this blog

बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न

भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप।

बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी?