⚠️ स्मार्ट सिटी' के दावों पर सवाल: बोईसर ईस्ट में रात-रात भर बिजली गुल जनता बेहाल
⚠️ स्मार्ट सिटी' के दावों पर सवाल: बोईसर ईस्ट में रात-रात भर बिजली गुल जनता बेहाल
: बोईसर पूर्व क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि रात के समय घंटों तक बिजली गुल रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच रातभर बिजली न रहने से बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि बिजली कटौती की समस्या अब आम बात बन चुकी है। विशेष रूप से रात के समय बिजली जाने से लोगों की नींद खराब हो रही है और अगले दिन कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। बोईसर में लंबे समय तक बिजली बाधित रहने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।
नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे बिजली विभाग के लाइनमैन या संबंधित कर्मचारियों को फोन कर समस्या की जानकारी देने का प्रयास करते हैं, तो कई बार कॉल रिसीव नहीं की जाती। इससे लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। रात की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से संपर्क न हो पाने के कारण उपभोक्ताओं को
Hello public news 24 headline
आवाज आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment