अगर मैं जिम्मेदारी निभाने में नाकाम हूं तो आज ही इस्तीफा देने को तैयार हूं, लेकिन शिवसेना गद्दारों के हाथों में नहीं जानी चाहिए" — उद्धव ठाकरे
"अगर मैं जिम्मेदारी निभाने में नाकाम हूं तो आज ही इस्तीफा देने को तैयार हूं, लेकिन शिवसेना गद्दारों के हाथों में नहीं जानी चाहिए" — उद्धव ठाकरे
मुंबई | विशेष रिपोर्ट
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी में उठ रहे सवालों और आरोपों के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना को करीब 60 साल पूरे हो चुके हैं और पिछले 12-13 वर्षों से वह पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
उद्धव ठाकरे ने भावुक अंदाज में कहा कि यदि पार्टी के शिवसैनिकों और नेताओं को सचमुच लगता है कि वह अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं, तो वह आज ही अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।
हालांकि, उन्होंने इसके साथ एक शर्त भी रखी।
ठाकरे ने कहा कि "यह पार्टी सोने जैसी है, इसे खून-पसीने से खड़ा किया गया है। मेरी केवल एक ही इच्छा है कि शिवसेना किसी भी कीमत पर चोरों और गद्दारों के हाथों में नहीं जानी चाहिए। अगर कोई शिवसैनिक यह जिम्मेदारी संभालता है, तो मुझे पूरी तरह मंजूर होगा।"
उद्धव ठाकरे के इस बयान को पार्टी के भीतर चल रही हलचल और संगठन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
"पद छोड़ दूंगा, लेकिन शिवसेना नहीं छोड़ूंगा; गद्दारों को पार्टी नहीं सौंपूंगा" — उद्धव ठाकरे
Comments
Post a Comment