बोईसर: विराज प्रोफाइल कर्मचारी प्रदीप जाधव की मौत, आत्महत्या या हत्या पर उठे सवाल

 *बोईसर: विराज प्रोफाइल कर्मचारी प्रदीप जाधव की मौत, आत्महत्या या हत्या पर उठे सवाल*

पालघर (बोईसर):
बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित स्टील निर्माण कंपनी विराज प्रोफाइल्स लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप जाधव की आत्महत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। 
इस घटना के बाद जहां पहले केवल आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, वहीं अब मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

 सूत्रों अनुसार, प्रदीप जाधव कंपनी में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। १९ जून की शाम उन्होंने अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से परिवार और कंपनी दोनों में हड़कंप मच गया था। 

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें मानसिक तनाव और कार्यस्थल पर लगातार दबाव का उल्लेख होने की बात सामने आई है। 

सूत्रों के अनुसार, जाधव ने अपने नोट में मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर यह कठोर कदम उठाने की बात कही है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के सीईओ जे. पी. गर्ग, मालिक नीरज कोचर तथा एक अन्य व्यक्ति द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि जाधव पर कुछ मामलों को लेकर अनुचित आरोप लगाए गए थे, जिसके चलते वे लंबे समय से तनाव में थे। 

विश्वसनीय सूत्रों द्वारा ये बताया जा रहा हे कि कुछ पहले एक  बंगले  पर हुई मीटिंग जिसमें विराज प्रोफाइल के सर्वेसर्वा नीरज कोच्चर उर्फ मामा भी मौजूद थे क्या हुआ उस मीटिंग में ?

परिवार की शिकायत के आधार पर बोईसर पुलिस ने सीईओ जे. पी. गर्ग के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कंपनी के भीतर ऐसा क्या चल रहा था, जिसने एक वरिष्ठ अधिकारी को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया फिलहाल बोईसर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Hello public news 24 headline 
 आवाज आपकी मंच हमारा 

Comments

Popular posts from this blog

बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न

भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप।

बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी?