पालघर का मान बढ़ाने वाले तारपा शिरोमणि भिकल्या लाडक्या धिंडा को पद्मश्री सम्मान
पालघर का मान बढ़ाने वाले तारपा शिरोमणि भिकल्या लाडक्या धिंडा को पद्मश्री सम्मान
वारली संस्कृति और पारंपरिक तारपा वादन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ कलाकार का हुआ सम्मान
पालघर | जिले के लिए गर्व का अवसर है।
वारली संस्कृति, लोक परंपरा और पारंपरिक तारपा वादन को दशकों से जीवित रखने वाले वरिष्ठ कलाकार एवं ‘तारपा शिरोमणि’ भिकल्या लाडक्या धिंडा को देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। भिकल्या धिंडा ने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत, विशेष रूप से तारपा वादन कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित किया है।
उनके इस सम्मान से पालघर, जव्हार, मोखाडा, विक्रमगढ़, डहाणू, तलासरी और बोईसर सहित पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सम्मान केवल एक कलाकार का नहीं, बल्कि पालघर की समृद्ध वारली संस्कृति और लोककला का सम्मान है।
Comments
Post a Comment