बोईसर में सनसनी, विराज प्रोफाइल्स के पूर्व अधिकारी का निधन, कारणों पर सस्पेंस बरकरार
🚨 बोईसर में सनसनी, विराज प्रोफाइल्स के पूर्व अधिकारी का निधन, कारणों पर सस्पेंस बरकरार
बोईसर ! पूर्व के रजत नगर पार्क इलाके में रहने वाले विराज प्रोफाइल्स लिमिटेड के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप जाधव (58) के निधन की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम उनके आवास पर उनका शव मिलने की सूचना सामने आई।
प्रदीप जाधव को कंपनी और कामगारों के बीच एक मेहनती तथा जिम्मेदार अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनके अचानक निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिचित इमारत के बाहर एकत्र हो गए।
घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बोईसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी
Comments
Post a Comment