FDA आयुक्त तुकाराम मुंडे की चेतावनी: महाराष्ट्र में गुटखा कारोबार करने वालों पर MCOCA तक की हो सकती है कार्रवाई
FDA आयुक्त तुकाराम मुंडे की चेतावनी: महाराष्ट्र में गुटखा कारोबार करने वालों पर MCOCA तक की हो सकती है कार्रवाई
मुंबई: महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा कारोबार के खिलाफ राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंडे ने चेतावनी दी है कि गुटखा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
तुकाराम मुंडे ने कहा कि राज्य में जो भी गुटके का कारोबार करेगा फिर वह कोई भी हो होलसेलर या रिटेलर या ट्रांसपोर्टर गुटखा कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध कारोबार पर सख्त निगरानी रखने और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गंभीर मामलों में MCOCA (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) के तहत कार्रवाई की संभावना भी जताई गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे गुटखा और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के अवैध कारोबार की जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Hello public news 24 headline
आवाज आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment