क्या पालघर- बोईसर के नाश्ता सेंटर भी आएंगे जांच के दायरे में? FDA ने शुरू की स्वच्छता मुहिम
क्या पालघर- बोईसर के नाश्ता सेंटर भी आएंगे जांच के दायरे में ? FDA ने शुरू की स्वच्छता मुहिम
मुंबई | महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई में सड़क किनारे बिकने वाले इडली, वड़ा, डोसा समेत अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है।
FDA अधिकारियों के अनुसार, कई स्थानों से खाद्य पदार्थों को अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार और परोसे जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके मद्देनजर होटलों, नाश्ता केंद्रों और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
FDA ने यह भी स्पष्ट किया है कि वड़ा-पाव, समोसा, भजिया और अन्य तले हुए खाद्य पदार्थों को बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तेल के पुनः उपयोग पर सख्ती बरती जाएगी। एक बार उपयोग किए गए तेल को दोबारा खाद्य पदार्थ तैयार करने के लिएl इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
हालांकि, FDA ने साफ किया है कि इडली-वड़ा, डोसा और अन्य लोकप्रिय व्यंजनों की बिक्री पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इनकी बिक्री पहले की तरह जारी रहेगी, लेकिन विक्रेताओं को निर्धारित स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।
FDA ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल स्वच्छ और लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों से ही खाद्य पदार्थ खरीदें तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दिखाई देने पर प्रशासन को इसकी सूचना दें।
Hello public news 24 headline
आवाज आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment