NEET छात्रों को बड़ी राहत: रविवार को नहीं होगा मेगाब्लॉक, पालघर से मुंबई जाने वालों को मिलेगी सीधी सुविधा

NEET छात्रों को बड़ी राहत: रविवार को नहीं होगा मेगाब्लॉक, पालघर से मुंबई जाने वालों को मिलेगी सीधी सुविधा

वेस्टर्न रेलवे का अहम फैसला, परीक्षा देने वाले छात्र समय पर पहुंच सकेंगे परीक्षा केंद्र।

पालघर | प्रतिनिधि
NEET पुनर्परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे प्रशासन ने आगामी रविवार को पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे पर प्रस्तावित मेगाब्लॉक रद्द करने का निर्णय लिया है।

इस फैसले के बाद पालघर, बोईसर, दहानू, सफाले और विरार सहित पश्चिम रेलवे के यात्रियों को लोकल ट्रेनों की नियमित सेवा का लाभ मिलेगा। सभी लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समयानुसार चलेंगी, जिससे परीक्षा देने वाले छात्र बिना किसी परेशानी के समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह निर्णय विशेष रूप से NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

📌 जरूरी सूचना:
रविवार को पालघर जिले से मुंबई जाने वाले NEET अभ्यर्थी अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें और ट्रेन के समय की एक बार पुष्टि अवश्य कर लें।

Comments

Popular posts from this blog

बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न

भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप।

बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी?