बोईसर डाकघर के लिए 1,274 वर्गफुट जगह किराये पर लेने की प्रक्रिया शुरू।
बोईसर डाकघर के लिए 1,274 वर्गफुट जगह किराये पर लेने की प्रक्रिया शुरू।
बोईसर शहर में डाकघर के संचालन के लिए डाक विभाग द्वारा लगभग 1,274 वर्गफुट जगह किराये पर लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए अधीक्षक डाकघर, पालघर विभाग की ओर से इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं और भवन निर्माताओं से सीलबंद प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
प्रस्ताव में उपलब्ध जगह का कुल क्षेत्रफल, अपेक्षित मासिक किराया, स्थान का पूरा विवरण तथा लागू नियम एवं शर्तों की स्पष्ट जानकारी देना आवश्यक होगा। इच्छुक आवेदकों को अपना सीलबंद प्रस्ताव 27 अगस्त 2026 को दोपहर 3:30 बजे तक अधीक्षक डाकघर, पालघर विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए अधीक्षक डाकघर, पालघर विभाग, मीरा रोड–401107 से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है। दूरभाष क्रमांक
022-28114232 है। इसके अलावा बोईसर उपडाकघर, 401504 के उपडाकपाल से सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
डाक विभाग की इस प्रक्रिया के तहत बोईसर शहर में डाकघर के लिए उपयुक्त स्थान किराये पर उपलब्ध कराने के इच्छुक लोग निर्धारित समय-सीमा में अपना प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं।
Hello public news 24 headline
आवाज आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment