पालघर में नशामुक्त भारत अभियान को मिलेगी व्यापक गति, ५ लाख नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी होंगे सहभागी।
पालघर में नशामुक्त भारत अभियान को मिलेगी व्यापक गति, ५ लाख नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी होंगे सहभागी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में संचालित ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत पालघर जिले में १८ अगस्त २०२६ को व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. इंदुराणी जाखड तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे के मार्गदर्शन में जिला परिषद पालघर के समाज कल्याण विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें जिले के लगभग ५ लाख नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी सहभागी होंगे।
अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना, नशे की लत से जूझ रहे लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना तथा शराब, धूम्रपान और मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
इसके अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जनजागरूकता रैलियां, कार्यशालाएं, व्याख्यान एवं परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षित स्वयंसेवक विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला परिषद पालघर की ओर से नागरिकों से नशामुक्ति की ऑनलाइन शपथ लेने तथा ‘नशामुक्त मित्र’ के रूप में पंजीकरण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया है।
प्रशासन ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। इसलिए पालघर जिले के सभी नागरिकों से अभियान में उत्स्फूर्त सहभागिता कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई है।
Hello public news 24 headline
आवाज आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment