नीलम संखे के नेतृत्व में शिव सम्राट रिक्शा संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित

नीलम संखे के नेतृत्व में शिव सम्राट रिक्शा संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित 

बोईसर में शिव सम्राट ऑटो रिक्शा, टैक्सी एवं टेम्पो चालक-मालिक संगठन का विस्तार

बोईसर : शिव सम्राट ऑटो रिक्शा, टैक्सी एवं टेम्पो चालक-मालिक संगठन की नई कार्यकारिणी और शाखाओं का उद्घाटन संस्थापक अध्यक्ष श्री नीलम सांखे की उपस्थिति में उत्साह के साथ किया गया।

नई कार्यकारिणी में बोईसर अध्यक्ष – बालासाहेब गाजरे, पास्थल अध्यक्ष – किशोर राऊत, बस डिपो अध्यक्ष – विलास भोईर, उपाध्यक्ष – निखिल घुडे और सचिव – धनेश सांखे की नियुक्ति की गई।

संगठन के कामकाज में बाधा उत्पन्न करने वाले मामलों को लेकर पूर्व सचिव को संगठन से निष्कासित किया गया है। संगठन को नए जोश और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

संगठन की सदस्यता फीस मात्र ₹11 रखी गई है। सदस्यों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए संगठन के अतिरिक्त खर्च की जिम्मेदारी संस्थापक अध्यक्ष नीलम संखे स्वयं उठाएंगे।

इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने की पहल भी संगठन द्वारा की जाएगी।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन ने चालक-मालिकों की समस्याओं के समाधान और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। 

Hello public news 24 headline 
        आवाज आपकी मंच हमारा 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न

भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप।

बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी?