बोईसर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न संपन्न।आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता ही बोईसर की पहचान - जगदीश धोडी।
बोईसर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न संपन्न।
आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता ही बोईसर की पहचान - जगदीश धोडी।
पालघर। रबीउल अव्वल के मुबारक अवसर पर जिले के औद्योगिक बोईसर शहर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से निकले जुलूस मुख्य यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी सहयोग और भाईचारे की सुंदर तस्वीर देखने को मिली।
जुलूस रिफाई मोहल्ला, भंडारवाड़ा से शुरू होकर धनानी नगर, बोईसर मस्जिद, रेलवे स्टेशन, नवापुर मार्ग, संजय नगर, मधुर होटल तथा ओसवाल क्षेत्र से होते हुए आगे बढ़ा। अवध नगर और शिवाजी नगर से निकले जुलूस भी मधुर होटल के समीप मुख्य यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद सभी जुलूस ओसवाल, क्रोमा, ओसवाल गेट होते हुए बस डिपो तक पहुंचे।
इस अवसर पर शिवसेना उपनेता जगदीश धोडी एवं एडवोकेट कल्पेश धोडी सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं गणमान्य उपस्थित रहे। जगदीश धोडी ने उपस्थित लोगों को ईद-ए-मिलाद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता समाज की सबसे बड़ी ताकत है। बोईसर में सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और यही भाईचारा हमारी पहचान है।
जुलूस के मार्ग में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों की ओर से पानी, जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई। विभिन्न समुदायों के लोगों ने आयोजन में सहयोग करते हुए सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ एकता, भाईचारे, सहयोग और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Hello public news 24 headline
आवाज आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment