अस्पतालों के बिल पर बड़ा सवाल! ₹11.05 का मेडिकल सामान ₹325 में, FDA सर्वे में भारी कीमत अंतर उजागर
अस्पतालों के बिल पर बड़ा सवाल! ₹11.05 का मेडिकल सामान ₹325 में, FDA सर्वे में भारी कीमत अंतर उजागर
मुंबई, 16 सितंबर 2026: अस्पतालों में इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले मेडिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों को लेकर महाराष्ट्र में एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के सर्वे में कुछ मेडिकल उपकरणों की खरीद कीमत और उनकी MRP अथवा मरीजों से वसूली गई राशि के बीच बड़ा अंतर पाया गया है।
महाराष्ट्र FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए मेडिकल डिवाइस और कंज्यूमेबल्स की कीमतों में पारदर्शिता तथा नियमन की जरूरत पर सवाल उठाया है। सर्वे में अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले IV इन्फ्यूजन सेट, सिरिंज, नेबुलाइजर, ऑक्सीजन मास्क और कैथेटर जैसे उत्पादों की खरीद कीमत और MRP/बिलिंग राशि की तुलना की गई।
सर्वे के अनुसार, ₹11.05 की खरीद कीमत वाले IV इन्फ्यूजन सेट की MRP ₹325 पाई गई। इसी तरह ₹6.75 में खरीदी गई सिरिंज की MRP ₹57.20, जबकि ₹29.41 में खरीदे गए कैथेटर की MRP ₹310 बताई गई। कुछ मामलों में खरीद कीमत और घोषित MRP के बीच अंतर 2,841 प्रतिशत तक दर्ज किया गया।
तुकाराम मुंढे ने इस अंतर को मरीजों के लिए पारदर्शिता का महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है। उनका कहना है कि इलाज के दौरान मरीज और उनके परिजन अक्सर इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान की वास्तविक खरीद कीमत की तुलना नहीं कर पाते।
केंद्र से समीक्षा और नियमों की मांग
इस मामले को लेकर FDA आयुक्त ने Department of Pharmaceuticals और National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) को पत्र भेजकर सर्वे के निष्कर्षों की समीक्षा और मेडिकल उपकरणों की कीमतों को लेकर उचित नियामक व्यवस्था पर विचार करने का अनुरोध किया है। प्रस्तावों में कुछ आवश्यक मेडिकल डिवाइस श्रेणियों के लिए ट्रेड मार्जिन की सीमा या संरचित मूल्य निगरानी जैसे विकल्पों पर विचार की बात सामने आई है।
मामले ने अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान की खरीद कीमत, MRP और मरीज के अंतिम बिल के बीच पारदर्शिता को लेकर बहस को फिर सामने ला दिया है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि संबंधित केंद्रीय एजेंसियां महाराष्ट्र FDA के सर्वे और सिफारिशों पर आगे क्या कदम उठाती हैं।
Hello public news 24 headline
आवाज आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment