पालघर रिलीफ अस्पताल विवाद में कुंदन संखे पर आरोपों के बीच घायल गोविंदा का बयान आया सामने, उपचार व्यवस्था पर उठे नए सवाल

पालघर रिलीफ अस्पताल विवाद में कुंदन संखे पर आरोपों के बीच घायल गोविंदा का बयान आया सामने, उपचार व्यवस्था पर उठे नए सवाल

पालघर। पालघर शहर के रिलीफ अस्पताल में दहीहंडी के दौरान घायल हुए गोविंदा पथक के सदस्यों के उपचार को लेकर चल रहे विवाद ने अब नया रुख ले लिया है। शिवसेना शिंदे गुट के जिला प्रमुख कुंदन संखे समेत 17 लोगों के खिलाफ दर्ज शिकायत के बीच अस्पताल में उपचार कराने वाले घायल गोविंदा आकाश पाटिल के बयान ने मामले में एक नया पक्ष सामने ला दिया है।

आकाश पाटिल के अनुसार, अस्पताल में भर्ती किए जाने के करीब एक घंटे बाद ही उसकी तबीयत में काफी सुधार हो गया था। उसने चिकित्सकों से घर जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद उसे आईसीयू में रखा गया और सलाइन चढ़ाई गई।

घायल गोविंदा के इस बयान के बाद अब चर्चा केवल जांच और उपचार शुल्क को लेकर हुए विवाद तक सीमित नहीं है। मरीजों को अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत, उपचार की प्रक्रिया और चिकित्सकीय निर्णयों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, पालघर शहर के बाहरी मार्ग पर स्थित कुंदन संखे के कार्यालय परिसर में दहीहंडी उत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मंच, रोशनी, संगीत और नागरिकों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। शिवसेना विधायक राजेंद्र गावित सहित कई लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हंडी फोड़ने के दौरान घायल हुए गोविंदा पथक के सदस्यों को उपचार के लिए कार्यालय के पास स्थित रिलीफ अस्पताल ले जाया गया था।

उपचार के दौरान कुछ घायल मरीजों की सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी जांच किए जाने की जानकारी सामने आई। सिर और रीढ़ में चोट बताए गए कुछ मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में अस्पताल में भर्ती रखा गया था। इसी दौरान उपचार और जांच शुल्क को लेकर विवाद होने तथा अस्पताल प्रशासन और शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं के बीच कथित कहासुनी की बात सामने आई।

इस मामले में कुंदन संखे, शहर प्रमुख राहुल घरत, विधायक राजेंद्र गावित के पुत्र रोहित गावित सहित 17 लोगों के खिलाफ पालघर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अब घायल आकाश पाटिल के बयान ने विवाद के दूसरे पहलू को भी सामने ला दिया है। उसका दावा है कि तबीयत में सुधार होने के बावजूद उसे आईसीयू में रखा गया और सलाइन चढ़ाई गई। ऐसे में अस्पताल में मरीजों को भर्ती रखने की आवश्यकता और उनके उपचार से जुड़े फैसलों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि, कुंदन संखे और अन्य लोगों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की वास्तविकता तथा अस्पताल की उपचार प्रक्रिया को लेकर अंतिम स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

अब पुलिस जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों के साथ घायल गोविंदा के बयान, अस्पताल के उपचार अभिलेख, जांच रिपोर्ट और मरीजों को भर्ती रखने के चिकित्सकीय कारणों की पड़ताल होती है या नहीं, इस पर नजर बनी हुई है।

hello public news 24 headline 

       आवाज आपकी मंच हमारा

Comments

Popular posts from this blog

बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न

भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप।

बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी?