MPSC के 2020 से 2025 तक के पेपरों पर संदेह! पुणे में विद्यार्थियों का जोरदार प्रदर्शन, दीप्ति गोपी नायर ने उठाई पारदर्शिता की मांग
MPSC के 2020 से 2025 तक के पेपरों पर संदेह! पुणे में विद्यार्थियों का जोरदार प्रदर्शन, दीप्ति गोपी नायर ने उठाई पारदर्शिता की मांग
पुणे। MPSC की परीक्षा प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश 7 सितंबर को पुणे में जोरदार प्रदर्शन के रूप में सामने आया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन में शामिल हुए।
स्पर्धा परीक्षा शिक्षक संघटना की सचिव दीप्ति नायर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2020 से 2025 तक MPSC के सभी प्रश्नपत्रों को लेकर विद्यार्थियों के मन में संदेह है। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।
आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुणे जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। दीप्ति नायर सहित प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।
विद्यार्थियों की प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, शंकाओं का निराकरण और व्यवस्था से जुड़े सवालों पर स्पष्टता शामिल है। अब नजर सरकार और MPSC के अगले कदम पर है।
hello public news 24 headline
आवाज आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment