दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित अपने आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को तड़के सीने में तेज दर्द और अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत हुई थी। उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने के प्रयास किए गए। डॉक्टरों ने करीब सुबह 5:20 से 5:30 बजे के बीच उन्हें मृत घोषित किया।
नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी से अलग पहचान बनाई थी। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अब तक छप्पन’, ‘नटसम्राट’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत के साथ-साथ उनके लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर है। महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले इस दिग्गज कलाकार के निधन को सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
Hello Public News 24 headline
आवाज़ आपकी, मंच हमारा
Comments
Post a Comment