बोईसर में ब्लिंकिट राइडर्स की हड़ताल पर लगा विराम, मनसे-भाजपा पदाधिकारियों की मध्यस्थता से निकला समाधान

बोईसर में ब्लिंकिट राइडर्स की हड़ताल पर लगा विराम, मनसे-भाजपा पदाधिकारियों की मध्यस्थता से निकला समाधान

बोईसर, पालघर: वेतन वृद्धि और विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर ब्लिंकिट के डिलीवरी राइडर्स ने एकजुट होकर हड़ताल की। राइडर्स के अचानक हड़ताल पर जाने से बड़े आंदोलन की आशंका पैदा हो गई थी। हालांकि, मामले की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के तालुका उपाध्यक्ष ॲड सत्यम मिश्रा  और भाजपा जिल्हा सरचिटणीस उत्तर भारतीय मोर्चा  तुषार साबू ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए विवाद सुलझाने की पहल की।

राइडर्स की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए दोनों पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी राइडर्स से मुलाकात की और उनकी मांगों को समझा। इसके बाद ब्लिंकिट के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे बातचीत कर राइडर्स की समस्याओं को उनके सामने रखा।

दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक चर्चा के बाद राइडर्स की समस्याओं के समाधान का रास्ता निकला और हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनी। इस मध्यस्थता से संभावित बड़े आंदोलन को टालने में मदद मिली।
राइडर्स की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज
वेतन वृद्धि और अन्य लंबित मुद्दों को लेकर राइडर्स की नाराजगी सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक पदाधिकारियों की सक्रियता से मामला बातचीत के जरिए सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ा। इस दौरान राइडर्स की मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया और उनके समाधान के लिए चर्चा की गई।

बोईसर में हुई इस पहल से राइडर्स को अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिला। साथ ही, विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए बातचीत और मध्यस्थता का रास्ता अपनाया गया।

Hello public news 24 headline 
       आवाज आपकी मंच हमारा

Comments

Popular posts from this blog

बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न

भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप।

बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी?