विरार पूर्व में तेज रफ्तार थार का कहर: घर में जा घुसी SUV, दीवार ढही; दो बाइक क्षतिग्रस्त, युवक घायल
विरार पूर्व में तेज रफ्तार थार का कहर: घर में जा घुसी SUV, दीवार ढही; दो बाइक क्षतिग्रस्त, युवक घायल
विरार। विरार पूर्व के जांभुलपाड़ा गांव में सोमवार रात तेज रफ्तार महिंद्रा थार के अनियंत्रित होकर घर में घुस जाने से हड़कंप मच गया। हादसा रात करीब 11:30 बजे सुभाष जयराम सुतार के घर के पास हुआ। तेज रफ्तार थार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे घर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर की दीवार ढह गई। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी दो बाइक भी हादसे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दुर्घटना में सुभाष सुतार के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, थार में सवार दोनों युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही मांडवी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
रात के समय तेज रफ्तार वाहन के इस तरह अनियंत्रित होकर घर में घुसने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Hello public news 24 headline
आवाज़ आपकी मंच हमारा
Comments
Post a Comment