तारापुर एमआईडीसी में गिनी सिल्क मिल में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका; ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

तारापुर एमआईडीसी में गिनी सिल्क मिल में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका; ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

बोईसर: तारापुर औद्योगिक क्षेत्र (एमआईडीसी) स्थित प्लॉट नंबर 15 पर संचालित प्रसिद्ध गिनी सिल्क मिल में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से कारखाने के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मिल के कंप्यूटर कक्ष और स्टोर रूम से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुएं ने आग का रूप ले लिया और आग तेजी से फैलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

अग्निशमन दल ने संभाला मोर्चा

आग लगने की सूचना मिलते ही तारापुर एमआईडीसी अग्निशमन विभाग की टीमें दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब ढाई घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

दमकल विभाग की तत्परता और समय रहते की गई कार्रवाई के चलते आग को और अधिक फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग की चपेट में आने से कारखाने के कंप्यूटर कक्ष, स्टोर रूम और वहां रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के वास्तविक कारणों और कुल आर्थिक नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।

Hello public news 24 headline 
 आवाज आपकी मंच हमारा

Comments

Popular posts from this blog

बोईसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने का प्रयत्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बार बार बोईसर शहर में मुसलमानों के भावनाओं से खेलने का प्रयत्न

भाजपा बोईसर मंडल कार्यालय में माफी के बाद कथित हमला! महेंद्र भोने के बुलावे पर पहुंचे सद्दाम सिद्दीकी पर सरावली सरपंच आनंद धोडी की कथित दबंगई, साथ ही मारपीट का आरोप।

बोईसर की राजनीति में नया मोड़: नरेश धोडी के भाजपा में शामिल होने के पीछे क्या है असली कहानी?